Breaking News

रिद्धि-सिद्धि में 6 अप्रेल से होगी श्रीराम कथा

- श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर सेवादल का आयोजन
श्रीगंगानगर। रिद्धि-सिद्धि इन्कलेव प्रथम स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के सामने वाले पार्क में 6 अप्रेल से संगीतमय श्रीराम का आयोजन होगा।  श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर सेवादल की और से करवाए जा रहे आयोजन में कथा व्यास स्वामी शिवेन्द्र महाराज, मायाकुण्ड, ऋषिकेश वाले होंगे।
श्रीराम कथा की शुरुआत 6 अप्रेल को प्रात: 9.15 बजे हिन्दू नववर्ष उत्सव मनाया जाएगा। इससे पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। 14 अप्रेल तक चलने वाले कथा कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन प्रात: 7.15 बजे पूजा होगी।
कथा दोपहर बाद 3 बजे से सायं 7 बजे तक होगी। 14 अप्रेल रविवार को प्रात: 11.15 बजे पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण होगा।


No comments