श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में आगामी 24 घंटों में वर्षा की संभावना
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर तथा हनुमानगढ़ जिले में आगामी चौबीस घंटों में फिर बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस आशय की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में बुधवार और गुरुवार को बिजली कड़कने, आंधी आने और हल्की बरसात होने के आसार हैं। शुक्रवार से आसमान साफ रहेगा।
इस बीच, आज बादलवाही का दौर जारी रहा। बादलवाही के कारण आज सुबह ठंड ज्यादा महसूस हुई। आज धूप समय पर निकली लेकिन बादल छाने के कारण धूप में तेजी महसूस नहीं हुई।
पिछले कई दिनों से बादलवाही और बरसात का सिलसिला रह-रह कर जारी रहने के कारण मौसम मेें उतार चढ़ाव आ रहा है। अगर शुक्रवार से आसमान साफ रहता है तो मौसम मेंं परिवर्तन आने की संभावना है।

No comments