Breaking News

PI के रफ्तार पकडऩे पर पेमेंट कंपनियों के बीच बढ़ा कॉम्पिटिशन

बेंगलुरु। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस की ग्रोथ तेज होने के साथ पेमेंट कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। जनवरी के ट्रांजैक्शन के आंकड़ों के अनुसार, पेटीएम इसमें पहले स्थान पर है। इसके बाद गूगल पे और फोनपे हैं। सूत्रों ने बताया कि जनवरी में 22.1 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शंस के साथ पेटीएम ने सबसे अधिक क्कढ्ढ ट्रांजैक्शंस दर्ज किए। दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद गूगल पे और फोनपे की ट्रांजैक्शंस लगभग 22 करोड़ रहीं। इसे देखते हुए पेटीएम और इन दोनों के बीच अधिक अंतर नहीं है। नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से क्कढ्ढ के कुल ट्रांजैक्शन आंकड़े जारी किए जाते हैं। ईटी ने टॉप तीन पेमेंट कंपनियों के अलग-अलग आंकड़े कई सूत्रों से हासिल किए हैं। क्कढ्ढ की कुल ट्रांजैक्शंस लगभग 67.2 करोड़ रहीं। फोन पे ने बताया कि जनवरी में करीब 30,000 करोड़ रुपये की ट्रांजैक्शंस हुई हैं। गूगल पे ने आंकड़े नहीं दिए। पेटीएम से उत्तर नहीं मिला। एक सीनियर बैंकर ने बताया, 'मर्चेंट पेमेंट्स बढ़ रही हैं क्योंकि नॉन-बैंकिंग कंपनियां इसे बढ़ावा दे रही हैं।


No comments