जिले का केरोसिन कोटा घटाया, रेट बढ़ाए
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जारी किए आदेश
- 96 हजार किलोलीटर केरोसीन घटा
श्रीगंगानगर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने एक आदेश जारी कर श्रीगंगानगर जिले का केरोसीन कोटा घटा दिया है। साथ ही केरोसीन के रेट भी बढ़ाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले जहां जिले को 2 लाख 40 हजार किलो लीटर केरोसीन दिया जा रहा था, वहीं अब 1 लाख 44 हजार किलोलीटर ही मिलेगा यानि 96 हजार किलोलीटर केरोसीन घटाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उज्ज्वला योजना के तहत जिस तरह से गैस कनेक्शनों की संख्या बढ़ रही है। वैसे-वैसे जिले में केरोसीन की खपत भी कम होती जा रही है। आने वाले दिनों में जिले में केरोसीन का कोटा और भी घटाया जा सकता है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि जिले में केरोसीन का कोटा बिलकुल समाप्त करने की योजना है। इसके अलावा केरोसीन के रेट भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। विभाग ने आज फिर केरोसीन 32.40 रु. प्रति लीटर कर दिया है।

No comments