महाशिवरात्रि पर निकलेगी भोले की बारात
श्रीगंगानगर। महाशिवरात्रि पर्व को मनाये जाने को लेकर शिवलंगर समिति की ओर से जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। समिति अध्यक्ष अमरनाथ अरोड़ा 'शप्पूÓ ने बताया कि शिव लंगर समिति प्रांगण में 4 मार्च सोमवार को शिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। इस अवसर पर अनेक देवी-देवताओं की सचेतन झांकियां सजाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 2 मार्च शनिवार को दोपहर 1 बजे कल्याण भूमि स्थित भूतनाथ मंदिर से भोले की बारात निकाली जायेगी। बारात में आकर्षक झांकियां सजाई जायेंगी।

No comments