Breaking News

गश्त के दौरान सिपाही से मारपीट

- बुलेट सवार युवक पर मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़। जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात गश्त कर रहे सिपाही के साथ बुलेट सवार एक युवक ने मारपीट करते हुए राजकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाने का सिपाही सुनीज जाट पुत्र रामरतन जाट बीती रात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गश्त पर था। इसी दौरान पुलकित स्कूल के निकट बुलेट बाइक नम्बर आरजे 13 एसएल-9999 पर सवार विकास कुमार गलत साइड से सिपाही के पास पहुंचा। बाइक सवार ने सिपाही से कहाकि देख कर नहीं चल सकता। वह बाइक से नीचे उतारा और बोला कि तू मुझे नहीं जानता। विकास नाम है मेरा। तूझे जान से मार दूंगा, और पता भी नहीं चलेगा। यह कहते हुए विकास ने सिपाही सुनील जाट के साथ मारपीट की। आरोपी युवक ने सिपाही का मोबाइल फोन छीन कर सड़क पर फैंक दिया। सिपाही सुनील जाट की रिपोर्ट पर विकास के खिलाफ मारपीट करने व राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।


No comments