Breaking News

स्वच्छ पेयजल के लिए डिग्गियों की सफाई

- सड़क सफाई के लिए भी लगाए श्रमिक
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। आरयूआईडीपी की और से जलप्रदाय परियोजना के तहत जलदाय विभाग की डिग्गियों की सफाई का अभियान शुरू किया गया है। पिछले चार दिन से डीएवी स्कूल के पास पुराना जलदाय विभाग परिसर की डिग्गियों की सफाई की जा रही है। आरयूआईडीपी के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमावत ने बताया कि 15 दिन में डिग्गियों की सफाई कर ली जाएगी। डिग्गियों की सफाई स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से करवाई जा रही है।
डिग्गियों की सफाई के दौरान निकल रही गाद व सिल्ट को पुरानी शुगरमील के पास डाला जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रालियों से लेजाई जा रही गाद के सड़क पर गिरने से डीएवी स्कूल, बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों और सिविल लाईन निवासियों को परेशानी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए आरयूआईडीपी ने सड़क की सफाई के निर्देश भी दे दिए हैं। अधिशाषी अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि जिस मार्ग से ट्रैक्टर-ट्रालियों में सिल्ट लेजाई जा रही है, वहां एलएण्डटी के श्रमिक सड़क सफाई के लिए लगाए गए हैं। अब सिल्ट सड़क पर गिरते ही उठा ली जाएगी।


No comments