Breaking News

नकली नोटों सहित दो जने राउण्डअप

- पुलिस ने किया इंकार
सूरतगढ़। सिटी पुलिस ने नकली नोटों सहित दो जनों को राउण्डअप कर लिया। दोनों आरोपियों से मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निकेत पारीक ने नकली नोटों सहित युवकों के पकड़े जाने से इंकार किया है, लेकिन पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि अभी युवकों से पूछताछ चल रही है। मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिटी पुलिस ने सोमवार को नकली नोटों सहित एक युवक को दबोच लिया। उसके द्वारा जानकारी उगलने पर छोटे सप्लायर को उसी दिन रात को घर से राउण्डअप कर लिया। अब दोनों युवकों से पूछताछ चल रही है। उनके कब्जा से करीब 60 हजार रुपए से अधिक नकली नोट बरामद किए गये हैं।
इस बारे में पुलिस उप अधीक्षक लोकेश दादरवाल से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मीडिया को बताने की स्थिति में नहीं है।


No comments