शोरूम से नई बाइक चोरी
दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद
हनुमानगढ़। टाउन-जंक्शन सडक़ मार्ग पर स्थित टीवीएस मोटरसाइकिल के शोरूम से बीती रात अज्ञात चोरों ने नई बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने आज सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करके सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, उसमें दो चोर कैद हुए हैं।
मौके पर पहुंचे एएसआई करतार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि शोरूम में चोरी की वारदात रात 3 बजे से सवा तीन बजे के बीच हुई। दो युवक बाइक पर सवार होकर आये। इन युवकों ने शटर का ताला तोड़ा और भीतर घुस गये। 15 मिनट में शोरूम से नई बाइक अपाची चोरी करके फरार हो गये। शोरूम संचालक नंदकिशोर की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एएसआई ने बताया कि बीती रात टाउन व जंक्शन पुलिस की पांच गाडिय़ा गश्त पर थी। टाउन-जंक्शन मार्ग पर पुलिस की सभी गाडिय़ों ने सुबह पांच बजे तक राउण्ड लिया। इसके बावजूद चोरों का पता नहीं चल पाया। शोरूम के आगे कम्पनी वालों ने फ्लेक्स लगा रखे हैं। ऐसे में फ्लेक्स की आड़ में बैठ कर चोरों ने ताले तोड़े और बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक मंकी कैप पहने हुए दिखाई दे रहा है। दूसरे युवक फ्लेक्स के पीछे होने के कारण उसकी तस्वीर साफ दिखाई नहीं दे रही है। चोर जिस बाइक पर सवार होकर आये। उसके बारे में सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments