झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने की राजनीति ना करें प्रधानमंत्री-गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनावों का समय है, बेशक प्रधानमंत्री जी प्रदेश में आयें, दौरे करें लेकिन मेरा उनसे आग्रह है कि जनता को असत्य बोलकर गुमराह और भ्रमित करने की नकारात्मक राजनीति नहीं करें।
उन्होंने चूरू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य सरकार पर केन्द्र सरकार को लाभार्थी किसानों की सूची नहीं देने एवं प्रदेश के किसानों को लाभ नहीं दिलवाने के आरोपों को निराधार एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री गहलोत ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा की तरह जानबूझकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं अथवा उनको जानकारी नहीं है कि - (1) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की क्रियान्विति के लिए प्रत्येक लघु एवं सीमान्त किसान परिवारों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए राज्य स्तर पर बनाये गये लघु एवं सीमान्त किसान वेब पोर्टल पर अब तक 9,74,000 पात्र किसान परिवारों का पंजीयन हो चुका है। (2) भारत सरकार द्वारा संधारित प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर राज्य के 1,27,000 पात्र लघु एवं सीमान्त किसानों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। उपरोक्त में से दिनांक 26.02.2019 तक भारत सरकार के वेब पोर्टल पर 34,957 किसान फस्र्ट लेवल वैलेडिटी ऑफ एसएमएफ की श्रेणी में प्रदर्शित हो रहे हैं।

No comments