रायसिंहनगर में सुनाई दिए धमाके और प्लेन की गर्जना
रायसिंहनगर/ गजसिंहपुर (एसबीटी)। सीमा क्षेत्र में बुधवार सुबह बम धमाकों और प्लेन की गडग़ड़ाहट की आवाजें सुनी गई। इन आवाजों के बाद ग्रामीण सतर्क नजर आए लेकिन भारतीय सीमा क्षेत्र में कहीं कोई हलचल दिखाई नहीं दी।
न ही कोई नुकसान नजर आया। सीमा क्षेत्र में पहुंचे 'एसबीटीÓ संवाददाता बताया कि सुबह लगभग दस बजे धमाकों की आवाज आई। आवाज और कंपन इतना तीव्र था कि लोगों को अपने घरों में रखा सामान भी हिलता हुआ नजर आया। कुछ देर में हवाई जहाज उडऩे की तेज गर्जना सुनाई दी। ग्रामीणों का मानना है कि यह सब कार्रवाई पाकिस्तानी इलाके में हुई है।
पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमले और आज नोशेरा में पाक विमान गिराने की कार्रवाई से यहां खुशी का माहौल है और ग्रामीणों के हौसले भी बुलंद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे तन, मन और धन से भारतीय सेना के साथ हैं।

No comments