सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन
केसरीसिंहपुर। कस्बे के महाराजा गंगा सिंह कॉलेज में शुक्रवार को छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष कालूराम बाजीगर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहन छिनवाल, पार्षद यशपाल मेहरोलिया, महेंद्र गिल, चंदन अरोड़ा मौजूद थे। तीन वर्षीय बच्चे ख्वाइश छिनवाल के हाथों से छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करवाया गया। कॉलेज प्रशासन की ओर से कश्मीरसिंह व मंगतराम ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। छात्र संघ अध्यक्ष सुखमंदर सिंह धोनी ने धन्यवाद किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। भाजपा नेता सुरेंद्र वधवा, महिपाल जाट, प्रेम शर्मा, गुरतेज सिंह चूनावढ़, कांग्रेस नेता अशोक धूडिय़ा, पवन पन्नू, छात्र नेता उत्तम सिंह राठौड़ मौजूद थे। संचालन रोहित शर्मा और सुंदर मेहरा ने किया।

No comments