Breaking News

सानिया मिर्जा ने बायॉपिक फिल्म की घोषणा की

हैदराबाद। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को कहा कि फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला उनके जीवन पर आधारित (बायॉपिक) फिल्म बनाएंगे। ग्रैंड स्लैम (युगल) जीतने वाली भारत की इकलौती महिला खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने इस बायॉपिक के लिए करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इस पर पहले ही काम शुरू हो चुका है। सानिया ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, 'यह शानदार है। इस बारे में काफी समय से बात चल रही थी। करार पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। मैं इसका इंतजार कर रही हूं।,

No comments