Breaking News

गुप्त नवरात्रे शुरू, दस दिन चलेगा शक्ति उपासना का दौर

श्रीगंगानगर। माघ महीने के गुप्त नवरात्रे मंगलवार को शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने मां की कृपा हासिल करने के लिए नवरात्रे रखकर विशेष पूजा अनुष्ठान शुरू कर दिया है। गुप्त नवरात्रे चौदह फरवरी तक चलेंगे। इस दौरान मां शक्ति की आराधना का दौर चलेगा।
आज लोगों ने स्नान के बाद घट स्थापना और पूजा-पाठ के साथ व्रत की शुरुआत की। पहले दिन घरों तथा मंदिरों मेंं मां शैलपुत्री की आराधना की गई।  पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि नवरात्रे एक साल में चार बार आते हैं। चैत्र नवरात्रों तथा शारदीय नवरात्रों के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन गुप्त नवरात्रों के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी होती है क्योंकि इस दौरान गुप्त साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रे साल में दो बार माघ महीने के शुक्ल पक्ष तथा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष में होते हैं। बहुत सख्त नियमों तथा व्रत की वजह से गुप्त नवरात्रों की साधना बहुत कठिन मानी जाती है।  गुप्त नवरात्रों में 6 फरवरी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, 7 फरवरी को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, 8 फरवरीक को मां चंद्रघंटा की पूजा, 9 फरवरी को मां कुष्मांडा पूजा की पूजा, 10 फरवरी, को मां स्कंदमाता व मां सरस्वती की पूजा, 11 फरवरी को मां कात्यायनी की पूजा, 12 फरवरी को  मां कालरात्रि की पूजा, 13 फरवरी को मां महागौरी की पूजा, दुर्गा अष्टमी पूजन तथा 14 फरवरी को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। इसी के साथ गुप्त नवरात्रे संपन्न होंगे।


No comments