दर्द देने लगी है दवा की कीमत, इसलिए दाम तय करने का बनेगा नया फॉम्र्युला!
नई दिल्ली। मूल्य नियंत्रण के दायरे में आने वाली दवाओं के दाम तय करने के लिए नया फॉम्र्यूला बनाए जाने के संकेत हैं। माना जा रहा है कि मौजूदा फॉम्र्यूले से दवाओं के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। दवाओं को मूल्य नियंत्रण के दायरे में लाने का मकसद भी नाकाम हो रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2013 से पहले दवा की लागत के हिसाब से उसका दाम तय किया जाता था। सूत्रों का कहना है कि सरकार एक बार फिर दवा की लागत के हिसाब से उसके दाम तय करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो मूल्य नियंत्रण के दायरे में आने वाली दवाओं के दाम कम हो सकते हैं। दरअसल, मौजूदा सिस्टम में दवाओं के दाम तय करने के लिए बनाए गए फॉम्र्यूले का इसे बनाए जाने के समय से ही विरोध हो रहा है।

No comments