Breaking News

शहीदों के नाम से विद्यालयों का होगा नामकरण : डोटासरा

- कांग्रेस के शक्तिएप से जुड़े कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
श्रीगंगानगर। जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज कहा कि शहीदों के नाम से विद्यालयों का नामाकरण किया जाएगा। इस सम्बंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने शहीद परिवार को 25 लाख रु., एक व्यक्ति को नौकरी, इसके अलावा आवास सुविधा देने की घोषणा की है। श्री डोटासरा गौरव पैलेस में आयोजित कांग्रेस के शक्ति एप से जुड़े कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे किए थे, वह उन पर खरा नहीं उतर पाई है। भाजपा के वादे गायब हो चुके हैं और जुमले बनकर रह गए हैं। भाजपा की इसी हकीकत के बारे में लोगों को बताया जाएगा। साथ ही, भाजपा आरोप लगाती रही है कि 70 सालों में क्या हुआ? यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है कि इन 70 सालों में क्या-क्या विकास कार्य हुए? कांग्रेस की सरकारों ने अनेक कानून बनाए। साथ ही, देश के विकास में भी कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षसंतोष सहारण सहित कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।


No comments