बिटकाइन में मुनाफे का झांसा देकर ढाई लाख की ठगी
- इस्तगासे पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
जोधपुर। प्रतापनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ बिटकाइन में भारी मुनाफे का झांसे देकर ढाई लाख की ठगी किए जाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। जांच थानाधिकारी की तरफ से की जा रही है।
बुधवार को प्रतापनगर 2 फ-6 में रहने वाली कौशल्या भाटिया पत्नी लक्ष्मण भाटिया ने पुलिस में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वर्ष 2017 में वह गायत्री नगर निवासी जानकी दास वैष्णव के संपर्क में आई थी। वह अपना बिटकाइन से संबंधित कारोबार करने के लिए एक कंपनी खोल रखी थी। उसने इसमें बड़े मुनाफे का प्रलोभन दिया और रकम इनवेस्ट करने को कहा। तब झांसे में आकर उसके बताए अनुसार पहले 25 हजार फिर 17 हजार और 18500 रूपए अपे्रल से मई के बीच जमा कराए।
इसके बाद उसे नगद के रूप में 12वीं रोड पर दो लाख छह हजार और दिए गए। मगर ना तो उसने कंपनी की तरफ से फायदा दिलाया और ना ही जमा कराई गई रकम लौटाई। बाद में आनकानी करने लगा। पुलिस ने अब इस बारे में तफ्तीश आरंभ की है।

No comments