आत्महत्या के लिए दुष्पे्ररित करने के आरोप में पति-पत्नत्नी गिरफ्तार
- महिला ने दर्ज करवा दिया था मुकदमा
श्रीविजयनगर। आत्महत्या के लिए दुष्पे्ररित करने के एक मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। यह दम्पत्ति मिस्त्री को प्रताडि़त कर रहे थे। इसी के चलते दो सप्ताह पूर्व युवक ने वेल्डिंग की अपनी दुकान में फांसी लगा कर जान दे दी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पति-पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्पे्ररित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
थाना प्रभारी फूलचंद शर्मा ने बताया कि मिस्त्री संदीप द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसके परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि मंडी निवासी पति-पत्नी संदीप को प्रताडि़त करते थे। इनके कारण संदीप ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि आरोपी व्यक्ति की पत्नी के साथ मृतक संदीप के ताल्लुकात थे। इस मामले को लेकर महिला मित्र के पति व संदीप में कई बार झगड़ा भी हो गया था। पति के दबाव देने पर महिला ने संदीप के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। इसके मुकदमे के बाद संदीप परेशान रहने लगा और भयभीत होकर अपनी दुकान में फांसी लगा ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के दुष्पे्ररित करने के आरोपी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कस्बे में रेहड़ी लगाता है और उसने दूसरे धर्म की औरत से शादी की है।

No comments