Breaking News

वाहनों के जाम में फंसी एम्बुलैंस

- सुखाडिय़ा सर्किल पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था
श्रीगंगानगर। शहर में ना तो कोई बड़ा आंदोलन चल रहा है और ना ही मुख्य चौराहों पर धरने प्रदर्शन। फिर भी यहां दिन भर वाहनों का जाम लगा रहता है। शुक्रवार को सुखाडिय़ा सर्किल पर भी ऐसे ही हालात रहे। यहां वाहनों के लम्बे जाम में एक एम्बुलैंस भी फंसी रही। एम्बुलैंस को निकालने के लिए यातायात पुलिस को कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी।
सुखाडिय़ा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही एक तरफ से हो रही है। इस कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाकी कसर यातायात पुलिस के कर्मचारी पूरी कर देते हैं जो चलान काटने के लिए दुपहिया वाहनों के पीछे तो दोड़ते हैं, लेकिन यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए हाथ-पांव नहीं चलाते। ऐसा ही गोशाला मार्ग पर रहता है। यहां भी यातायात पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने की बजाय कोनों में छिपे बैठे रहते हैं।


No comments