पुत्री की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की
- 18 वर्ष से लिव एण्ड रिलेशनशिप में रहती थी दिल्ली की महिला
श्रीगंगानगर। दिल्ली में दोस्ती के बाद मृतका कुसुमलता गांव दुल्लापुरकेरी में मीता सिंह के साथ लिव एण्ड रिलेशनशिप में पिछले करीब 18 वर्ष से रह रही थी। यह खुलासा हिन्दुमलकोट पुलिस की जांच के दौरान हुआ है। पुलिस ने मृतका की पुत्री की रिपोर्ट पर हत्या करके शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
जांच अधिकारी एएसआई नरेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका कुसुलता दिल्ली में अपने परिवार सहित रहती थी। दिल्ली में ड्राईवरी की नौकरी करने के दौरान दुल्लापुरकेरी निवासी मीता सिंह की कुसुमलता से दोस्ती हो गई। नौकरी छूटने के बाद मीता सिंह यहां आकर गांव में रहने लगा और वर्ष 2001 में कुसुमलता भी उसके साथ रहने लगी। दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। महिला भी दिल्ली में अपने तीन बच्चों व पति को छोड़ दिया था। यहां मीता सिंह अपनी पहली पत्नी-बच्चों के साथ-साथ कुसुमलता को भी साथ रखने लगा। 17 फरवरी को मीता सिंह के घर में कुसुमलता की मौत होने पर उसने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर कुसुमलता की मौत की सूचना मिलने पर उसकी पुत्री पूनम चढ्ढा दिल्ली से रवाना हो गई, लेकिन जब तक यहां पहुंची, तो मीता सिंह शव का अंतिम संस्कार कर चुका था।
जांच अधिकारी ने बताया कि पूनम ने आरोप लगाया है कि मीता सिंह ने उसकी मां कुसुमलता को मार दिया और फिर अंतिम संस्कार करके शव को खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुल्लापुरकेरी में मीता सिंह व शमशान घाट तक बीच रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख कर जांच पड़ताल की जा रही है। मुकदमे में मीता ङ्क्षसह व उसकी पत्नी प्रकाश कौर भी नामजद है।

No comments