कब सुधरेगी यातायात व्यवस्था
- मुख्य मार्गों पर दिन भर लगा रहता है जाम
श्रीगंगानगर। शहर की यातायात व्यवस्था कब सुधरेगी, यह यक्ष प्रश्न पुलिस और प्रशासन के सामने है। बड़े-बड़े दावों के बावजूद शहर को इस समस्या से निजात नहीं मिल रही। जिला मुख्यालय पर प्रशासन और पुलिस के नए अधिकारी आने के बाद मातहतों के द्वारा शहर का दौरा करवाया जाता है। इस दौरान बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर बड़े अधिकारियों को गुमराह करने के प्रयास भी होते हैं। पुरानी परीपाटी पर चलते हुए निचले अधिकारी पार्किंग व्यवस्था नहीं होने का बहाना बनाकर अपनी खाल बचाने में लगे रहते हैं। लेकिन नए अधिकारियों को यह नहीं बताते कि उन्होंने कई सालों से जिला मुख्यालय पर रहते हुए भी यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कुछ नहीं किया।
ऐसे ही लापरवाह अधिकारियों का खामियाजा शहर भुगत रहा है। पिछले कई दिनों से सुखाडिय़ा मार्ग पर सड़क निर्माण के चलते व्यवस्था बिगड़ी हुई है। जिसका असर इन्दिरा कॉलोनी और ब्लॉक एरिया के साथ सुखाडिय़ा सर्किल से शिव चौक तक के मुख्य मार्ग पर भी दिख रहा है। इस मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

No comments