Breaking News

दुर्गा मंदिर में चोरी

घड़साना। पुरानी मंडी घड़साना में स्थित मंदिर में बीती रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुर्गा मंदिर से नगदी व चांदी के छत्र चोरी करके ले गये।  मंदिर से पुलिस चौकी महज 100 मीटर दूर है।
आज सुबह पुजारी मंदिर में पहुंंचा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरों के बारे में सुराग लगाने का प्रयास किया है। पुलिस ने बताया कि मंदिर पुजारी ने अभी तक नगदी के बारे में जानकारी नहीं दी है। दान पत्रों में रखी गई राशि चुराई गई है।

No comments