Breaking News

पुरानी आबादी से युवक लापता

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 12 सुखवंत सिनेमा के निकट रहने वाला एक युवक लापता हो गया। उसकी पत्नी ने पुलिस थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार अंकिता कुम्हार निवासी वार्ड नम्बर 12 ने सूचना दी कि उसका पति आशीष कम्बोज सिख 26 जनवरी को बिना बताये घर से कहीं चले गये। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। अंकिता ने पुलिस को बताया कि उसने चार वर्ष पूर्व आशीष निवासी वार्ड नम्बर 24 धक्का बस्ती घड़साना से शादी की थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ पुरानी आबादी सुखवंत सिनेमा के निकट अपने पीहर में रहती थी। उसके दो माह पहले पुत्री भी पैदा हुई। बीस दिन बाद पुत्री की मौत हो गई थी। शादी से पहले उसका पति बीकानेर में आरडी संख्या 860 में रहता था। अब कई वर्ष से उसका पति दिल्ली के एक हॉस्पीटल में काम करता था। वह पिछले दिनों उसके पास पीहर में आया हुआ था। 26 जनवरी को पति आशीष के फोन पर फोन बाया था। आशीष बात करता हुआ घर से निकल गया। उसके बाद लौट कर नहीं आया।


No comments