अपनी इस फिल्म के लिए वजन बढ़ा रही है जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। खबरों की मानें तो जाह्नवी जल्द ही एक नई फिल्म करने वालीं हैं। इसलिए जाह्नवी अपनी आने वाली फिल्म के लिए वजन बढ़ा रही है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी ने वर्ष 2018 में रिलीज फिल्म 'धड़क, से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिलहाल जाह्नवी इन दिनों इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बिजी हैं। उनके पास करण जौहर की मल्टीस्टारर मूवी तख्त भी हैं जिसकी शूटिंग में अभी देरी है इसलिए जाह्नवी का सारा फोकस गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर है। इसमें वह गुंजन सक्सेना की भूमिका निभा रही हैं।
इस फिल्म में काजोल के साथ नजऱ आएंगे अजय देवगन, निभाएंगे योद्धा का किरदार
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस काजोल की जोड़ी एक बार फिर धूम मचाती नजर आ सकती है। अजय देवगन पीरियड फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर, में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह मराठा योद्धा के रोल में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में काजोल भी काम करेंगी। रियल लाइफ कपल अजय देवगन-काजोल इस फिल्म में पति-पत्नी का रोल निभाएंगे। अजय फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है कि अजय- काजोल की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इनमें राजू चाचा, प्यार तो होना ही था, यू मी और हम जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

No comments