Breaking News

जेल भरो आंदोलन के तहत आठ फरवरी को गिरफ्तारियां देंगे भाजपा कार्यकर्ता

श्रीगंगानगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत जिले में पार्टी कार्यकर्ता आठ फरवरी को गिरफ्तारियां देंगे। सवर्ण आरक्षण, किसान कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर सरकार की वादाखिलाफी  के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन का निर्णय किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सिंह कामरा ने बताया कि सवर्ण आरक्षण, किसान कर्जमाफी पर सरकार ने वादाखिलाफी की है। इसके खिलाफ पार्टी ने जेल भरो आंदोलन करना तय किया है। इसके तहत जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा में न किसान कर्जमाफी की और न 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण लागू करने की तिथि बताई है। बेरोजगारों को 3500 रुपए भत्ता देने को लेकर भी कोई समय सीमा तय नहीं की है। ऐसे में सरकार प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। घोषणाओं के नाम पर सिर्फ वादे किए जा रहे हैं।
उन्होंने जेल भरो आंदोलन से पहले 28 जनवरी को पार्टी कार्यकर्ता जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। 

No comments