गंगनहर में पानी की भारी कमी, किसानों में आक्रोश
- जिला कलेक्टर से मिली जीकेएस की टीम
श्रीगंगानगर। गंगनहर में पिछले दो दिनों से पानी में आर रही भारी गिरावट से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। 1320 क्यूसेक पानी रह जाने से इलाके की एक दर्जन से अधिक नहरें बंद हो गई हैं। किसानों को सिंचाई पानी मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में किसान संगठनों ने प्रशासन से पानी बढ़ाने की गुहार लगाई है। श्रीगंगागनर किसान समिति के संयोजक रणजीत सिंह राजू, प्रवक्ता संतवीर सिंह मोहनपुरा, किसान नेता पृथीपाल सिंह संधू के नेतृत्व में अनेक किसानों ने आज जिला कलेक्टर से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया और कहा कि पानी नहीं मिला तो इलाका बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि काश्तकारों की दो-दो बारियां सूखी निकलेंगी। रबि की फसल पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। वर्तमान में फसलों को पानी की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व फीलिंग अवधि 21 मई 2018 से 20 सितम्बर 2018 में श्रीगंगानगर के किसानों को अपने हिस्से से 4500 क्यूसेक पानी कम मिला। उस समय भी किसानों का अधिक नुकसान हुआ था, यदि अब भी पानी नहीं मिला तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। जिला कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि सिंचाई अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। पंजाब से बात करके पानी बढ़वाएं।

No comments