गंगनहर में 700 क्यूसेक पानी बढ़ा, कई नहरें खुलीं
- हरिके बैराज पर २० हजार क्यूसेक पानी की आवक
श्रीगंगानगर। पिछले तीन-चार दिनों से गंगनहर के पानी में आई गिरावट से किसानों की परेशानी बढ़ गई थी, लेकिन अब पंजाब क्षेत्र में हुई बारिश के बाद पानी बढ़ा दिया गया है। आज गंगनहर में 700 क्यूसेक पानी बढ़ गया। दोपहर तक शिवपुर हैड पर 2 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिकेबैराज पर 20 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। बीकानेर कैनाल में 3 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। 34 आरडी पर 2400 क्यूसेक पानी की आवक दोपहर तक थी। शाम तक शिवपुर हैड पर पानी 2400 क्यूसेक के करीब होने की संभावना है। किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता सुभाष सहगल ने बताया कि बांधों से पानी और रिलीज किया गया है। कल तक यहां 2500 क्यूसेक पानी मिलने की संभावना है। ऐसी स्थिति में किसानों को लाभ मिलेगा। आज पानी बढ़ते ही समेजा और आरबी नहर को खोल दिया गया। इसके अलावा बीबी और जीजी नहर में भी शीघ्र पानी छोड़ा जाएगा। साथ ही और पानी बढ़ा तो एमएल, एमएलए नहर भी खुल सकती है।

No comments