Breaking News

बजट 2019 : हलवा बनने के साथ शुरू हुई छपाई

- 10 दिन के लिए बंद हुए 100 कर्मचारी
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय में बजट डॉक्यूमेंट की छपाई शुरू हो गई है। हलवा सेरेमनी के साथ ही 10 दिन के लिए मंत्रालय के 100 कर्मचारी अब भूतल में बनी प्रिंटिंग प्रेस में बंद कर दिए गए हैं। इन कर्मचारियों और अधिकारियों पर बजट भाषण से जुड़े डॉक्यूमेंट की छपाई का जिम्मा रहता है।
बजट से पहले हलवा सेरेमनी में इस बार वित्त मंत्री अरुण जेटली उपस्थित नहीं हुए। वो फिलहाल इलाज के लिए अमेरिका में हैं। उनके स्थान पर वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, वित्त मामलों के सचिव सुभाष गर्ग ने इस प्रथा को पूरा किया।
क्यों होती है हलवा सेरेमनी : बजट छपाई एक तरह से पूर्णतया गोपनीय काम होता है। इससे जुड़ी जाटिल प्रक्रिया को हल्का-फुल्का करने के लिए हलवा सेरेमनी का आयोजन होता है। बजट छपाई की प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी 10 दिनों के लिए पूरी दुनिया से कटे रहते है। इन 100 अधिकारियों व कर्मचारियों को घर जाने की भी इजाजत नहीं होती है।  वित्त मंत्री के बेहद वरिष्ठ अधिकारियों को ही घर जाने की इजाजत होती है।

No comments