Breaking News

इंडिया रेटिंग्स ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान घटाया

नई दिल्ली। इंडिया रेटिंग्स ने अपने छमाही आउटलुक में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.4 फीसदी से घटाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। आउटलुक में महंगाई, एमएसपी, एनपीए और क्रूड में तेजी पर भी चिंता जताई गई है। इंडिया रेटिंग्स को आशंका है कि विनिवेश के रकम में कमी आ सकती है और साथ ही जीएसटी दर में कटौती से आय पर असर संभावना भी है। हालांकि वित्त वर्ष 2019 में एक्सपोर्ट 34,500 करोड़ डॉलर तक जाने का अनुमान भी है।

No comments