Breaking News

घट रही हैं भाजपा और राजग की सीटें

नई दिल्ली। इंडिया टुडे के पोल मुताबिक भाजपा के साथ-साथ एन.डी.ए. की सीटें पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी कम हो रही हैं। सीटें कम होने की सबसे बड़ी वजह विपक्षी दलों की एकजुटता मानी जा रही है। बता दें कि यह सर्वे ९७ संसदीय क्षेत्रों और १९७ विधानसभा क्षेत्रों के १२,१०० लोगों के बीच करवाया गया। सर्वे १८ से लेकर २९ जुलाई, २०१८ के बीच करवाया गया था।
इंडिया टुडे-कार्वी के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक ५४३ लोकसभा सीटों में से भाजपा को २४५ सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि २०१४ के चुनाव में २८२ सीटें मिली थीं। इस तरह पिछले चुनाव की तुलना में ३७ सीटें घटती दिख रही हैं। इस तरह भाजपा को अपने दम पर २७२ सीटों के बहुमत के आंकड़े से २७ सीटें कम मिल रही हैं। वहीं, सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को ८३ सीटें मिलने का अनुमान है।

No comments