युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
सादुलशहर (एसबीटी)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को मोटरसाइकिलों पर तिरंगा यात्रा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरवीर बराड़ के नेतृत्व में निकाली गई। यह रैली स्थानीय भगतसिंह चौक से रवाना हुई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अम्बेडकर सर्किल पहुंची। अम्बेडकर सर्किल पर तिरंगा यात्रा का पार्षद मनीष शर्मा, प्रवेश गोयल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद यह रैली श्रीगंगानगर की ओर से रवाना हो गई।
No comments