Breaking News

शहर की बदतर हालत पर आंदोलन की घोषणा

श्रीगंगानगर। युवा विकास मंच की बैठक होटल सिटी शाइन के मीटिंग हाल में हुई। अध्यक्षता किसान नेता रणजीत सिंह ने की। बैठक में मौजूद सैकड़ों युवाओं ने शहर की बदतर स्थिति के बावजूद स्थानीय नेताओं की खामोशी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। युवाओं ने शहर की बदतर हालत को सुधारने तथा शहर के विकास की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा विकास मंच के अध्यक्ष सलीम अली चोपदार ने विचार-विमर्श के पश्चात् 11 सदस्यों की मार्गदर्शक कमेटी के नेतृत्व में राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करने की घोषणा की।

No comments