Breaking News

मानव श्रृंखला कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह

अनूपगढ़। देशहित और शहीदों के सम्मान में आज क्षेत्र में प्रशासन की देखरेख मेेेें मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में पन्नाराम भील एवं उनकी टीम ने बीन पर देशभक्ति धुन बजाई। विधायक शिमला बावरी ने आमजन को सरकार के कार्यों के बारे में बताया। एसडीएम मनमोहन मीणा, एएसपी सोहनराम बिश्नोई, सीआई नरेश निर्वाण, बीडीओ साजिया तब्बसुम, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी, अभियंता, चिकित्सकों, अध्यापकों, सभी विभागों के कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, आमजन, व्यापारियों, किसानों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments