Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर दो दिवसीय प्रतियोगिताएं

श्रीगंगानगर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन (युवा इकाई) की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय सांस्कृतिक व कला प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री गांधी माध्यमिक विद्यालय, तेली मोहल्ला में किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रारम्भ की गईं। सचिव मोहक नढाणी ने बताया कि इस दो दिवसीय शृंखला में निबंध, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता हुई। कल एकल एवं सामूहिक नृत्य, गायन व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मैडल व पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। संयोजन विविध बिहाणी व एडवोकेट अतुल साहुवाला ने किया। इस अवसर भी एडवोकेट हर्ष सिंघल, विनम्र बिहाणी, सुमित बंसल, माधव अग्रवाल, अक्षत जैन, पंकज गणेशगढिय़ा, तरुण मित्तल आदि उपस्थित थे।

No comments