Breaking News

देश भर में बढ़ेंगी एनसीएलटी अदालतें

नई दिल्ली। इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन एम एस साहू का कहना है कि एनसीएलटी अदालतें देश भर में बढ़ाई जाएंगी। छोटे मामलों को जल्दी निपटाने पर काम चल रहा है। एम एस साहू ने आगे कहा कि हर कंपनी की दिक्कतें अलग होती हैं। छोटे मामलों के फास्ट ट्रैक निपटारे पर काम चल रहा है। 90 दिनों के अंदर मामला निपटाने का प्रस्ताव है। एनसीएलटी, एनसीएएलटी में मामला जाने पर समय ज्यादा लगता है। जेपी मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये मामूली केस नहीं है। घर खरीदारों को फाइनेंशियल क्रेडिटर बनाया गया गया है जिससे घर खरीदारों को अधिकार मिला है। फाइनेंशियल क्रेडिटर का अधिकार 50 फीसदी से ज्यादा है।

No comments