Breaking News

कलेक्ट्रेट से धरणार्थी का बैग चोरी

श्रीगंगानगर। जिला कलेक्ट्रेट पर पिछले दो वर्ष से चल रहे कॉटन कॉम्पलैक्स कर्मचारियों के धरने पर दो दिन पूर्व चोरी की वारदात हो गई। रात को धरने पर ही सोने वाले एक पूर्व कर्मचारी का बैग चोरी हो गया। कलेक्ट्रेट पर चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
जानकारी के अनुसार कॉटन कॉम्पलैक्स का पूर्व कर्मचारी अजब सिंह अपने साथी कर्मचारियों के साथ पिछले दो वर्ष से धरने पर बैठा है। 20 अगस्त की रात को वह अपना बैग अपने सिर के नीचे रख कर सोया था। रात करीब डेढ़ बजे उसकी नींद खुली, तो बैग गायब था। बैग में अजब सिंह के कपड़े, आधार कार्ड, पहचान पत्र, आंदोलन से संबंधित ज्ञापन व अन्य दस्तावेज, पांच हजार रुपए की नगदी थी।
अजब सिंह उसी वक्त रेलवे स्टेशन व बस स्टेण्ड पर चोर की तलाश करता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। ऐसे में उसने राजस्थान सम्पर्क पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन आज दोपहर तक कोतवाली पुलिस ने इस घटना का मुकदमा दर्ज होने से इंकार किया है।

No comments