नम: शिवाय के जाप जारी
श्रीगंगानगर। रामेश्वरम सेवा समिति से संचालित अग्रसेन चौक स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को रात्रि आठ बजे से 108 यजमान भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगे।
दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत, गन्ने का रस, भस्म, पुष्प, बेलपत्र, आकपत्र, धतूरा, पंचमेवा, प्रसाद इत्यादि लगभग 40 तरह की पूजा सामग्री से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। रुद्राभिषेक का यह कार्यक्रम पंडित सत्यपाल पाराशर के सान्निध्य में लगभग 15 विद्वान पंडित करवाएंगे।
मंदिर में भगवान शिव का पांच अक्षर के बीज मंत्र नम: शिवाय के जाप लगातार चल रहे हैं। इस बार सावन के महीने में सवा दो करोड़ जाप करने का लक्ष्य रखा गया था। शिव भक्त यह जाप सुबह पांच से रात्रि 10 बजे तक लगातार कर रहे हैं। अब तक लगभग 2.50 करोड़ जाप हो चुके हैं।

No comments