Breaking News

वाजपेयी के निधन पर भी भाजपा की दो श्रद्धांजलि सभाएं

रायसिंहनगर (एसबीटी)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दो अलग-अलग कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता बलवीर सिंह लूथरा के नेतृत्व में पुरानी सब्जी मंडी चौक में श्रद्धांजलि सभा की गई। वहीं पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल के नेतृत्व में निजी रिसोर्ट में कार्यक्रम किया गया। गांव ठण्डी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा महामंत्री वेद प्रकाश ठण्डी (एडवोकेट) ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। कार्यक्रम में वार्ड पंच पवन पचार, महावीर बावरी, विकास जोशी, रघुवीर हुडा, संदीप मिरासी, बुधराम बावरी, सुभाष पचार, रामचन्द्र मेघवाल, बनवारी लाल सहारण, मधु मेघवाल, सलीम मिरासी, राजाराम जवेलिया, हीरालाल नायक, प्रकाश वर्मा, मंगला राम बावरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

No comments