
नई दिल्ली। अब तक आपने किसी व्यक्ति के खिलाफ लोगों को थाने में शिकायत करते देखा और सुना होगा लेकिन बिहार के पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने गांव के एक बैल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस भी अब इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत पत्र में कहा गया है कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सहबज्जा गांव में इन दिनों एक बैल का आतंक है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बैल ने धीरज कुमार यादव (22) को उठाकर कई बार पटक दिया। इसके बाद घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक बैल के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। श्रीनगर के थाना प्रभारी चंदन ठाकुर ने बताया कि पीडि़त का आरोप है कि वह सुबह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था, इसी दौरान बैल ने पटक-पटककर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
No comments