
नई दिल्ली। सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल होंगे। सत्यपाल मलिक बिहार के गवर्नर थे। उनकी जगह पर अब उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल होंगे। केंद्र सरकार ने 7 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। बिहार के डॉक्टर एस एन आर्यो को हरियाणा का, बीजेपी नेता बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड का, मेघालय के गवर्नर गंगा प्रसाद को सिक्किम का, त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय को मेघालय का और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है।
No comments