Breaking News

दोस्ताना 2 में सिद्धार्थ- जाह्नवी नहीं आएंगे नजर

डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं। साल 2008 में आई फिल्म दोस्ताना में लीड रोल में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम नजऱ आए थे। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। अब कहा जा रहा है कि करण जौहर ने इसके सीक्वल के लिए लीड स्टार्स को फाइनल कर लिया है। खबरें आ रही हैं कि करण ने इस फिल्म के जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को साइन कर लिया गया है। हालांकि यह खबर पूरी तरह से गलत है। कुछ देर पहले ही धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म के लिए अभी तक किसी को साइन नहीं किया गया और जो भी खबरें आ रही हैं वो पूरी तरह से गलत हैं। करण ने ट्वीट करते हुए कहा- 'दोस्ताना 2 को लेकर जो भी खबरें सामने आ रही हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं। फिल्म को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं, जिनका कोई आधार नहीं है।, अगर ट्वीट को ध्यान से देखें तो करणने यह जरूर कहा है कि फिल्म को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, वो निराधार हैं लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि 'दोस्ताना 2, बन रही है या नहीं ? ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि 'दोस्ताना 2, की प्लानिंग चल रही है लेकिन इसके लिए कलाकारों का चुनाव नहीं किया गया है।

No comments