ट्रेक्टर-ट्रॉली-टैम्पू में टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में संघर मोड़ पर ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टैम्पू में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव संघर निवासी 50 वर्षीय हंसराज मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई मामराज व मेरी भाभी लिछमा देवी संघर मोड़ से संघर जाने के लिए टैम्पू में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में चक 1 एलएलपी के निकट पीछे से आई ट्रेक्टर-ट्रॉली ने टैम्पू में टक्कर मार दी। आगे चल कर ट्रेक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। हादसे में घायल मेरे भाई मामराज व भाभी लिछमा देवी को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

No comments