कोटा के डीसीएम से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक बनेगा नया फोरलेन:45 की बजाय 20 मिनट में पहुंचेंगे वाहन
कोटा शहर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधे जोडऩे की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए डीसीएम रोड स्थित बॉम्बे योजना के पीछे से कैथून के पास बालापुरा इंटरचेंज तक 23 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रस्तावित हाईवे के अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। हाईवे बनने के बाद शहर से एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने में लगने वाला समय 45 मिनट से घटकर 15 से 20 मिनट रह जाएगा।

No comments