Breaking News

आवारा पशु ने ली एक और युवा की जान

हनुमानगढ़ जिले में आवारा पशुओं के चलते बाइक सवार युवाओं की मौत का सिलसिला जारी है। रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 16 डीडब्ल्यूडी के निकट बाइक के आगे पशु टकराने से 36 वर्षीय रविलाल पुत्र रतनाराम सांसी निवासी सात्यु तारानगर चूरू की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई रोशनलाल सांसी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। रोशनलाल ने पुलिस को बताया कि चलती बाइक के आगे अचानक पशु आने पर रविलाल हादसे का शिकार हो गया।

No comments