Breaking News

हनुमानगढ़ में पंचायत समिति प्रधान पद के लिए मतदान दोपहर बाद

पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन एवं पंचायत समिति हनुमानगढ़ टाउन के प्रधान का चुनाव आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे पंचायत समिति सभागार में करवाया जाएगा। पंचायत समिति जंक्शन के प्रधान पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अक्षय कुमार, कांग्रेस की ओर से रतनेशन एवं निर्दलीय के रूप में हरजीत कौर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं पंचायत समिति टाउन में कांगे्रस से मंगलाराम, भारतीय जनता पार्टी से देवीलाल एवं निर्दलीय प्रत्याशी प्रहलाद कुमार ने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किया।

No comments