Breaking News

धनतेरस के एक दिन पहले महंगे हुए सोना-चांदी, 5500 तक चढ़े दाम

धनतेरस के एक दिन पहले घरेलू बाजार में सोना-चांदी महंगे हुए हैं। घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में भयंकर तेजी दिखी है। आज सोना महंगा होकर करीब 1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी में फिर तेजी दिखी और कीमत 1.45 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी रूष्टङ्ग पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 2500 रुपये तक महंगा हुआ और कीमत 1,45,525 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 2751 रुपए की तेजी देखी गई और कीमत 1,91,088 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई

No comments