Breaking News

फसल अवशेष प्रबंधन में राजस्थान ने पूरा किया लक्ष्य

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों की प्रदूषण नियंत्रण कार्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जारी की। इसमें 31 अक्टूबर तक के आंकड़े शामिल हैं। फसल अवशेष प्रबंधन की मशीनें चालू करने का लक्ष्य राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने पूरा किया, जबकि पंजाब ने 88 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। पराली से बने ईंधन के इस्तेमाल में हरियाणा ने अपने लक्ष्य का 35 प्रतिशत और पंजाब ने 53 प्रतिशत पूरा किया। आयोग ने दोनों राज्यों की प्रगति असंतोषजनक बताई। दिल्ली ने वायु गुणवत्ता की लगातार निगरानी के लिए 19 केंद्र लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है।

No comments