शाही अंदाज में जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स
राजस्थान की शाही विरासत और पर्यटन की पहचान बन चुकी लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स करीब 70 पर्यटकों को लेकर जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के जयपुर पहुंचने पर पर्यटकों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। पर्यटकों ने लोक कलाकारों के साथ डांस भी किया।
इस यात्रा में अमेरिका के पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही। पर्यटकों की सूची के अनुसार कुल 70 यात्रियों में 50 अमेरिका से और 5 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा इटली और बेल्जियम से 2-2, ब्रिटेन से 3, न्यूजीलैंड से 4, फ्रांस से 2 और अजरबैजान से 2 पर्यटक जयपुर पहुंचे।

No comments