अमित शाह के कार्यक्रम में भेजी 122 बसें, अब त्योहार पर यात्रियों को घर जाने में हो रही परेशानी
त्योहार पर घर जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। करनाल में आयोजित अमित शाह के कार्यक्रम में पानीपत रोडवेज डिपो से 122 बसें भेजे जाने के कारण बस स्टैंड पर बसों की कमी हो गई है।
इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। बस स्टैंड पर यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। समय पर बस नहीं मिलने के कारण यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

No comments