दिवाली-छठ पर आगरा से बिहार, गुजरात, राजस्थान के लिए स्पेशल ट्रेनें, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव
दिवाली और छठ पर बिहार, गुजरात और राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी। इनका ठहराव ईदगाह स्टेशन पर होगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम के अनुसार अहमदाबाद-राजगीर ट्रेन संख्या 09441 चार और 11 नवंबर को तथा वापसी की ट्रेन संख्या 09442 छह और 13 नवंबर को चलेगी। राजकोट-बरौनी ट्रेन संख्या 09569 पांच, 12, 19 और 26 नवंबर को तथा वापसी की ट्रेन संख्या 09570 सात, 14, 21 और 28 नवंबर को चलेगी। अहमदाबाद-राजगीर की ट्रेन में 21 और राजकोट-बरौनी की ट्रेन में 22 डिब्बे होंगे। इनसे यात्री जयपुर, अजमेर, पटना, राजगीर, अहमदाबाद और बरौनी सहित अन्य शहरों तक जा सकेंगे।

No comments